Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पुलिया से टकराई बस, एक की मौत

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पुलिया से टकराई बस, एक की मौत

आगरा (हि.स.)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों को लेकर जा रही एक मिनी बस पुलिया से टकरा गयी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई और लगभग 12 से अधिक यात्री के घायल हो गये।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की सुबह तकरीबन साढ़े तीन बजे एक बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों को लेकर जा रही एक मिनी बस पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गयी है और 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने घायल यात्रियों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में सूरज पुत्र तिलक बहादुर की मौत हो गयी।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, मिनी बस यात्रियों को लेकर नेपाल से जयपुर की ओर जा रही थी। बस में जयपुर और नेपाल के यात्री मौजूद थे। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular