Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, एक की मौत, 50 जख्मी

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, एक की मौत, 50 जख्मी

उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे स्थित बेहटामुजावर थाना क्षेत्र अंर्तगत गुरुवार की सुबह एक बस पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 50 घायल हो गए। 

चीख-पुकार के बीच यूपीडा कर्मियों व पुलिस की टीम ने सभी घायलों को मशक्कत के बाद बस से निकाला। घायलों को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया है।
 दिल्ली के आनंद विहार से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस में लगभग 80 यात्री थे। गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे लखनऊ आगरा-एक्सप्रेस वे पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के जोगिकोट गांव के सामने बस का चालक आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में पुलिया से टकरा गया और बस पलट गई। 
 हादसे में गोरखपुर के बखैरा थाना क्षेत्र के किकरहिया गांव निवासी जोगी (40) पुत्र अमेरिका प्रसाद की घटनास्थल पर मौत हो गई। लगभग 50 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद यूपीडा कर्मियों व पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular