औरैया (हि.स.)। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बलरामपुर से राजकोट जा रही स्लीपर बस पोल नम्बर 136 के पास अनियंत्रित होकर पटल गई। हादसे में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची पहुंचे और घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए भिजवाते हुए एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य कराया।
जिले के उमरैन चौकी के पास एक्सप्रेस वे पर उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया जब बलरामपुर से राजकोट जा रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर 136 पोल के पास पटलकर जा गिरी। दुर्घटनाग्रस्त बस की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शिष्टपाल ने बताया कि बस में लगभग 40 लोग सवार थे जिनमें 16 लोग घायल हो गए थे। घटना की जानकारी जैसे ही एरवाकटरा थाना प्रभारी को मिली तत्काल वह घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को बस से बाहर निकलवा कर एक्सप्रेस वे की एम्बुलेंस से सैफई इलाज के लिए भिजवाया गया।
सुनील
