Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: रोहता में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मुकदमा दर्ज

आगरा: रोहता में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मुकदमा दर्ज

आगरा (हि.स)। आगरा सदर क्षेत्र के रोहता में नशे के विवाद में एक युवक की दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव कराने आए साथी को भी पीटा दिया गया। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

रोहता सदर निवासी दिनेश पुत्र कैलाशी मजदूरी करता है। पिता कैलाश ने बताया कि वह रोजाना की भांति सुभाष के साथ काम करने शनिवार को गया था। वहां से वापस घर लौटते समय रास्ते में बने शराब के ठेके पर उसका जयपाल और जितेंद्र निवासीगण माकरोल से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान दोनों ने दिनेश को पकड़ लिया और बेरहमी से पीटा। दिनेश को बचाने आए उसके साथी सुभाष को भी पीट दिया गया। मारपीट करने के बाद दोनों वहां से भाग निकले। परिजनों को जानकारी होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है हमलावरों ने दिनेश के नरम अंगों पर अधिक प्रहार किए थे। इन दोनों का क्षेत्र में आतंक है। मारपीट करने के बाद वह लोगों को धमकी देकर गए थे कि किसी ने भी गवाही दी तो इसी प्रकार उसका भी अंजाम होगा। सूचना पर सीओ सदर राजीव कुमार, थाना सदर के प्रभारी अजय कुमार कौशल मौके पर पहुंचे और लोगों से घटनाक्रम की जानकारी ली।

थाना प्रभारी निरीक्षक सदर अजय कुमार कौशल ने बताया कि इस संबंध में हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है। मृतक दो बच्चों का पिता था और छह दिन पहले दिनेश की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया है। लोगों का कहना है कि दिनेश ही परिवार का पालन कर रहा था, गरीब परिवार है प्रशासन परिवार को मदद दें। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular