Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: रिवर फ्रंट बनाने को लेकर एमएलसी का सीएम को प्रस्ताव

आगरा: रिवर फ्रंट बनाने को लेकर एमएलसी का सीएम को प्रस्ताव

आगरा (हि.स.)। यमुना रिवर फ्रंट और बैराज बनाने को लेकर एमएलसी विजय शिवहरे ने सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रस्ताव भेजा है। एमएलसी के इस प्रस्ताव पर केंद्रीय विधि मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी अपनी सहमति जताई है। आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है।

जनपद आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमएलसी विजय शिवहरे ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने आगरा में पर्यटन को और भी बढ़ावा देने के उद्देश्य से यमुना रिवर फ्रंट और बैराज को बनाने का प्रस्ताव सीएम योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को भेजा है। रिवर फ्रंट और बैराज बनाये जाने को लेकर सांसदों, विधायकों और एमएलसी की सीएम के साथ बातचीत के कयास भी लगाए जा रहे हैं। इससे पहले भी बैराज बनाये जाने को लेकर दो बार शिलान्यास भी किया जा चुका है लेकिन अभी तक बैराज का काम शुरू तक नहीं हुआ।

इस बार भाजपा पार्टी से एमएलसी बने विजय शिवहरे द्वारा आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने और यमुना भक्तों की आस्था को देखते हुए रिवर फ्रंट और बैराज बनाये जाने का प्रस्ताव सीएम योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री को भेजा गया है।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular