Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: यातायात पुलिस के सिपाही ने की आत्महत्या

आगरा: यातायात पुलिस के सिपाही ने की आत्महत्या

आगरा (हि.स.)। आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में यातायात पुलिस के सिपाही ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और एसएसपी को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जाँच- पड़ताल की जा रही है।

मामला आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कालिंदी विहार का है। यहाँ अपने परिवार के साथ रहने वाले 58 वर्षीय कुबेर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कुबेर सिंह यातायात पुलिस के सिपाही थे। मृतक कुबेर सिंह पुलिस लाइन में यातायात पुलिस की क्रेन चलाते थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय उनके घर में उनकी पत्नी एक बेटी, भतीजा और भतीजी मौजूद थे। सुबह करीबन चार बजे कुबेर सिंह के कमरे से गोली चलने की आवाज़ आयी। जब वहां जाकर देखा तो उनका शव खून सी लथपथ पड़ा हुआ था।

सूचना पर एत्माद्दौला थाना पुलिस और एसएसपी प्रभाकर चौधरी पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया। कमरे की जाँच- पड़ताल करने पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार कुबेर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी है और मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले में आगे की जाँच- पड़ताल में जुट गयी है।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular