Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा में होगा भाजयुमो का प्रशिक्षण वर्ग

आगरा में होगा भाजयुमो का प्रशिक्षण वर्ग

लखनऊ (हि.स)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 06 अगस्त को एस.एन.जे. गोल्ड फतेहाबाद रोड आगरा में प्रारम्भ हो रहा है। यह युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण वर्ग 06 अगस्त से प्रारम्भ होकर 08 अगस्त तक चलेगा।

युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी धनन्जय शुक्ला ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में युवा मोर्चा के संगठनात्मक जिलों के सभी जिलाध्यक्ष,क्षेत्रीय अध्यक्ष,क्षेत्रीय महामंत्री एवं युवा मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारीगण एवं कार्यसमिति के सदस्य शामिल होंगे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular