Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा में स्कूल वैन ने बच्ची को रौंदा, मौके पर मासूम की...

आगरा में स्कूल वैन ने बच्ची को रौंदा, मौके पर मासूम की मौत

आगरा (हि.स.)। थाना पिनाहट क्षेत्र के कस्बा भदरौली में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल वैन ने सड़क पार कर रही पांच वर्षीय बच्ची को रौंद दिया। बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
 दरअसल कस्बा भदरौली निवासी संतोष सिंह की पांच वर्षीय पुत्री निशा दोपहर को अपनी मां के साथ पूजा करने मंदिर जा रही थी। वह बाजार में आगरा-बाह सड़क पार कर रही थी, तभी अचानक से एक तेज रफ्तार स्कूल वैन आई और बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। बच्ची सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद चालक वैन को लेकर मौके से फरार हो गया। बच्ची की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
थाना प्रभारी पिनाहट ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्कूल वैन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव
Submitted By: Edited By: Rajesh Kumar Tiwari Published By: Rajesh Kumar Tiwari at Feb 27 2021 5:34PM

RELATED ARTICLES

Most Popular