Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा में चिकित्सक लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

आगरा में चिकित्सक लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस द्वितीय से वरिष्ठ चिकित्सक एवं नर्सिंग होम संचालक मंगलवार की शाम से लापता हो गए हैं। परिजनों ने उनके अपहरण की आशंका जताई है, इस सम्बंध में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।

ट्रांस यमुना फेस द्वितीय निवासी वरिष्ठ डॉक्टर उमाकांत गुप्ता सर्जन हैं। इनका वहीं विद्या नर्सिंग होम के नाम से नर्सिंग होम है। एक इनका नर्सिंग होम रामबाग पर बांके बिहारी के नाम से है। इनकी पत्नी विद्या गुप्ता भी डॉक्टर हैं, जो स्त्री विशेषज्ञ हैं। उन्होंने बताया कल शाम को करीब 7 बजे मेरे पति डॉक्टर उमाकांत गुप्ता किसी काम से बाजार गए थे। उसके बाद घर नहीं लौटे उनकी सम्भावित स्थानों पर की तलाश कर ली गई लेकिन पता नहीं चल सका। इस सम्बंध में थाना एत्माद्दौला में तहरीर भी दी।

इधर थाना एत्माद्दौला के प्रभारी देवेश शंकर पांडे ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली है। उनका पता लगाया जा रहा है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया चिकित्सक की तलाश की जा रही है, टीम गठित की गई है परिजनों से भी जानकारी ली जाएगी। उनका मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया गया है। कल रात को करीब 12 बजे उनकी लोकेशन सैया क्षेत्र में मिली थी। सैया पुलिस से भी सम्पर्क किया जा रहा है, उनका मोबाइल बंद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular