Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्यआगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा, 4 की मौत, 6 घायल

आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा, 4 की मौत, 6 घायल

राजगढ़ (हि.स.)। राजगढ़ से लगभग 65 किलोमीटर दूर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर उदनखेड़ी गाँव के पास गुरुवार सुबह कंटेनर और टवेरा वाहन की आमने-सामने हुई टक्कर में टवेरा मे सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पचोर के थाना प्रभारी निरीक्षक डी पी लोहिया ने गुरुवार को बताया कि उदनखेड़ी गाँव के पास हुए हादसे मे महाराष्ट्र के नासिक निवासी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों को गंभीर घायल अवस्था में इंदौर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतको कि टवेरा कार एक कंटेनर मे कोहरे के कारण जा घुसी और यह हादसा हुआ। पुलिस कंटेनर के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular