आगरा (हि.स.)। थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता में गुरुवार को तालाब में मिट्टी की ढाय ढहने से मिट्टी के नीचे दबे बच्चों की दुर्घटनाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। साथ ही अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्यो को तेजी से पूर्ण करने और पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसारए आगरा के रुनकता क्षेत्र में तालाब की खुदाई चल रही थी। जहां किसी तरह कुछ बच्चे आ गए। अचानक से मिट्टी की ढहाय उन बच्चों के ऊपर गिर गए। बच्चे पूरी तरह मिट्टी के नीचे दब गए। इसका पता जैसे ही बच्चों के परिवारी जनों को हुआ उनके बीच कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य किया जा रहा है। मिट्टी के नीचे दबे हुए आठ बच्चों को निकाल लिया गया है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है| अभी अन्य के दबे होने की आशंका है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभी जा रही है। इसकी जानकारी जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंची। उन्होंने तुरंत को मिली इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए, अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी और पीड़ितों को हर संभव मदद करने के निर्देश दे दिए।
आगरा : मिट्टी की ढाय ढहने से दबे बच्चों की दुर्घटना पर मुख्यमंत्री जताया दुख
RELATED ARTICLES
