Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा मासूम अपहरण व हत्याकांड के मामले में मुख्यमंत्री योगी सख्त, थाना...

आगरा मासूम अपहरण व हत्याकांड के मामले में मुख्यमंत्री योगी सख्त, थाना प्रभारी निलंबित



लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में मासूम उपदेश यादव की अपहरण के बाद हुई हत्या के मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने इस मामले में थाना प्रभारी को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही आरोपितों पर एनएसए के तहत कार्रवाई करने के आदेश भी दिए हैं। 

मुख्यमंत्री ने जिलो के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि इस घटना को वह गंभीरता से लेकर जांच करें। अपराधी किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाये और उनके खिलाफ तगड़ी कार्रवाई हो। 

मुख्यमंत्री ने इस घटना के आरोपितों को बचाने के आरोप थाना प्रभारी सलीम को तत्काल निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच के आदेश भी अधिकारियों को दिए हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular