-बाह -बटेश्वर रोड पर हुई मुठभेड़ -आरोपी गोविंदा के पैर में लगी गोली
आगरा (हि.स.)। थाना बाह क्षेत्र के कस्बा जरार में मां-बेटी की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी गोविंदा से मंगलवार सुबह बाह-बटेश्वर रोड पर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अस्पताल भेज दिया।
कस्बा जरार में सोमवार तड़के आरोपी युवक ने धारदार हथियार से घर में घुसकर 50 वर्षीय मां और 19 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी थी। साथ ही एक अन्य महिला को भी मरणासन्न स्थिति में छोड़कर फरार हो गया था। इस घटना ने क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया। पुलिस ने आज उसे मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। एसपी वेंकट ने बताया कि आरोपी युवक गोविंदा सुबह बटेश्वर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, वह नहीं रुका और उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली मारी। उसके पास से अवैध तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
