Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: महिला ने भाजपा नेता पर लगाया मारपीट का आरोप

आगरा: महिला ने भाजपा नेता पर लगाया मारपीट का आरोप

आगरा (हि.स.)। आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने भाजपा नेता पर मारपीट का आरोप हुए पुलिस पर नेता के दबाव के चलते सुनवाई न करने का भी आरोप लगाया है। मामले में भाजपा नेता ने महिला के देह व्यापर में शामिल होने और उसका विरोध करने के चलते ऐसा आरोप लगाए जाने की बात कही है।

मामला थाना ताजगंज के शमशाबाद रोड स्थित एक कॉलोनी का है। यहां रहने वाली एक महिला ने भाजपा नेता और उसकी पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के ऊपर वाले फ्लैट में रहने वाली एक महिला का पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसकी जानकारी उस महिला ने मकान मालिक को दी थी। महिला द्वारा मकान मालिक को इस विवाद की सूचना दिए जाने से खफा हो भाजपा नेता और उसकी पत्नी ने महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित महिला ने जब इस बात की सूचना पुलिस थाने में की तो पुलिस ने उनका मेडिकल करवाना तो दूर तहरीर तक नहीं ली। इस मामले में में पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन वहां से भी उसे कल आने की कह दी गयी है।

इस मामले में भाजपा नेता ने अपनी तरफ से सफाई देते हुए कहा है कि महिला का मकान मालिक महिलाओं से देह व्यापर करता है। जिसकी सूचना मैंने पुलिस को दी तो सभी महिलाओं ने मुझ पर और मेरी पत्नी पर मारपीट का आरोप लगा दिया। भाजपा नेता के अनुसार उन पर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular