Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: बीच रास्ते में जलती मिली महिला, भर्ती

आगरा: बीच रास्ते में जलती मिली महिला, भर्ती

आगरा (हि.स.)। आगरा के खेरागढ़ में देर रात एक महिला जलती हुई हालत में मिली। राहगीर की सूचना पर आस-पास के लोगों और पुलिस द्वारा महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा आस-पास के इलाके में पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

मामला जनपद आगरा के खेरागढ़ का है। यहां बीती देर रात एक महिला सुनसान रास्ते पर जलती हुई अवस्था में मिली। सुनसान रास्ते पर वहां से गुज़र रहे एक राहगीर ने जब महिला को जलती हुई अवस्था में देखा तो आस-पास के लोगों और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। राहगीर ने पुलिस के आने से पहले लोगों की मदद से महिला पर लगी आग को बुझाया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची खेरागढ़ पुलिस गंभीर रूप से झुलस चुकी महिला को खेरागढ़ सीएचसी लेकर गयी। लेकिन वहां से किसी भी प्रकार की मदद न मिलने के बाद महिला को आगरा के एसएन में भर्ती कराया गया।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार महिला पर पेट्रोल द्वारा आग लगी है। आस-पास के गांवों में लोगों से बातचीत कर महिला की पहचान किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। गंभीर रूप से झुलसा होने के कारण महिला अभी कुछ भी बोलने की अवस्था में नहीं है। जिस कारण मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular