आगरा(हि.स.)। आगरा-दिल्ली हाईवे स्थित फर्नीचर शोरूम में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
थाना न्यू आगरा के समीप आगरा-दिल्ली हाईवे पर स्थित एमआइ फर्नीचर शोरूम में मंगलवार दोपहर आग लग गयी। फर्नीचर शोरूम में लगी आग को देख आस-पास के लोग दहशत में आ गए। आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग को बुझाने के प्रयास किया गया। आग लगने के कारण हाईवे पर जाम की समस्या का सामना लोगों को काफी देर तक करना पड़ा। फिलहाल आग लगने का कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है। फर्नीचर शोरूम में लकड़ी और फोम आदि का सामान होने के कारण आग ने काफी तेजी पकड़ कर पुरे शोरूम श्रीकांत को अपनी चपेट में ले लिया था। शोरूम में लगी आग से जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
श्रीकांत
