आगरा (हि.स.)। फतेहाबाद के गांव राजापुरा में गुरुवार देर रात कुछ असामाजिक तत्व आंबेडकर प्रतिमा को उखाड़ ले गए। जिसके बाद से क्षेत्र में काफी तनाव का माहौल है। शुक्रवार सुबह इस घटना की जानकारी होने पर गांव वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों को दूसरी प्रतिमा लगवाने का आश्वाशन दिलाकर शांत कराया।
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव राजापुरा में देर रात गुरुवार को असामाजिक तत्वों द्वारा गांव में साल 1984 में स्थापित की हुई डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा उखाड़ ली गई। इस घटना की सूचना गांव वालों को सुबह शुक्रवार को हुई। जिसके बाद से गांव वालों में आक्रोश है। गांव वाले निरंतर इस घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। गांव वालों द्वारा सूचना मिलने पर फतेहाबाद, शमसाबाद सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को दूसरी मूर्ति स्थापित करने और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत कराया।
इंस्पेक्टर फतेहाबाद आलोक कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के बारे में लगातार पता किया जा रहा है।
श्रीकांत
