Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: पुलिस की खनन माफियाओं से मुठभेड़, तीन को दबोचा

आगरा: पुलिस की खनन माफियाओं से मुठभेड़, तीन को दबोचा

आगरा (हि.स.)। थाना जगनेर क्षेत्र के सरेंधी चौराहे पर बुधवार देर रात पुलिस की चंबल माफियाओं से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने तीन खनन माफियाओं को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दो माफियाओं के गोली भी लगी, जिन्हें इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया है। 

 जानकारी के अनुसार खनन माफिया धौलपुर राजस्थान की ओर से आठ-दस चंबल से भरे ट्रैक्टरों के साथ आ रहे थे। उनके आगे एक कार चल रही थी। जैसे ही खनन माफियाओं के ट्रैक्टर सरेंधी चौराहे की ओर पहुंचे, वहां सीओ खेरागढ़ के नेतृत्व में पुलिस पहले से ही चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो खनन माफियाओं ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग करीब आधे घंटा तक चली और पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दो खनन माफिया गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों समेत कुल तीन चंबल माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया। 
 थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि गोली लगने से घायल दो बदमाशों सहित कुल तीन बदमाशों को पकड़ लिया है। घायलों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। माफियाओं के तीन ट्रैक्टर ट्रॉली और एक कार भी जब्त कर ली है। बाकी भागने वाले माफियाओं की तलाश जारी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular