Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: पुलिस अभिरक्षा से भागा बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

आगरा: पुलिस अभिरक्षा से भागा बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

आगरा (हि.स.)। सिकंदरा थाना पुलिस ने मुठभेड़ में देर रात एक बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश कुछ दिन पूर्व पुलिस कस्टडी से भागा था। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके पास से तमंचा मय कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

सिकंदरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ दिन पूर्व पुलिस कस्टडी से फरार हुआ एक बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने शास्त्रीपुरम की ओर जा रहा है। पुलिस ने सिकंदरा क्षेत्र के सुनारी चौक पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग करना शुरू कर दिया। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक बाइक सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने का इशारा करने पर वह भागने लगा। जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसी दौरान बदमाश ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की तो गोली बदमाश के पैर में लगने से वह घायल हो गया और बाइक से गिर गया।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पकड़े गए बदमाश का नाम रामू सक्सेना पुत्र रामनाथ है। वह शांति पुरम थाना जगदीशपुरा का निवासी है। पकड़ा गया बदमाश कुछ दिन पूर्व जिला अस्पताल से इलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से भाग गया था। उस पर कुछ मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस अभिरक्षा से फरार हने के बाद से लगातार उसकी पकड़ के लिए कार्यवाही की जा रही थी।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular