Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: पुलिसकर्मियों के आवासों को चोरों ने बनाया निशाना

आगरा: पुलिसकर्मियों के आवासों को चोरों ने बनाया निशाना

आगरा (हि.स.)। आगरा में देर रात चोरों ने पुलिस लाइन स्थित आवासों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने पुलिस लाइन स्थित पुलिस कर्मियों के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

मामला पुलिस लाइन आरटीसी के पास का है। यहां पुलिस लाइन आरटीसी के पास पुलिसकर्मियों के आवास बने हुए हैं। देर रात इसी क्षेत्र में स्थित तीन पुलिसकर्मियों के आवासों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार तीन आवासों के पुलिसकर्मी अपने परिवार सहित बाहर घूमने गए हुए थे। खाली आवासों में मौक़ा पाते ही चोरों ने घरों का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह तीनों घरों का ताला टूटा हुआ देख पड़ोसियों ने शाहगंज पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार अभी आवासों के निवासियों के आने पर ही चोरी किये हुए सामन की पूरी जानकारी मिल पाएगी। तब तक पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी की मदद से छानबीन में जुटी हुई है।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular