Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा पहुंचा पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर

आगरा पहुंचा पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर

आगरा (हि.स.)। तमिलनाडू के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए आगरा का लाल पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर आज उनके निजी निवास पर पहुंचा। यहां से उनके पार्थिव शरीर को ताजगंज के मोक्ष धाम घाट में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ा हुआ है। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के सारे इंतजाम किये गए हैं।

तमिलनाडु के कुन्नूर में विमान हादसे में जान गंवाने वाले आगरा के पृथ्वी सिंह चौहान के पार्थिव शरीर को उनके न्यू आगरा सरन नगर स्थित उनके पैतृक आवास में लाया गया है। उनके पार्थिव शरीर को मां सुशीला देवी, पत्नी कामिनी सिंह और दोनों बच्चे लेने के लिए सुबह वायु सेना के विशेष विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट गए थे। यहां उन्हें वायु सेना के द्वारा सलामी दी गई। खेरिया एयरपोर्ट पर ही केंद्रीय कानून राज्यमंत्री डॉ. एसपी सिंह बघेल, जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने श्रद्धांजलि दी।

पृथ्वी सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के पश्चात ताजगंज के मोक्ष धाम घाट अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उनके आवास स्थान के बाहर जमा हुआ है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के तमाम इंतजाम किये गए हैं जिसके मद्देनजर ही भगवान टॉकीज से लेकर उनके आवास स्थान तक किसी भी प्रकार के प्राइवेट और सरकारी वाहन के आवागमन को पुलिस द्वारा बंद कर दिया गया है।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular