Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा दौरे पर आये डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर कसा तंज

आगरा दौरे पर आये डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर कसा तंज

आगरा (हि.स.)। आगरा के दौरे पर आये डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव को ट्विटर तक ही सीमित रहने वाला बताया। फ़िरोज़ाबाद से आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम की अभी सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है।

यूपी डिप्टी सीएम आज आगरा के दौरे पर हैं। यहाँ पहुंचकर सर्वप्रथम डीएम और एसएसपी से बातचीत आगरा की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने अखिलेश यादव को ट्विटर तक ही सीमित रहने वाला बताया। इस दौरान वे नीतीश कुमार से जुड़े मुद्दे पर बोलने से बचते हुए नज़र आये।

इसके बाद वे सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए। यहाँ फिलहाल उनकी अधिकारियों के साथ मीटिंग चल रही है। मीटिंग समाप्त होते ही वे एसएन अस्पताल, सिकंदरा स्थित ट्रीटमेंट प्लांट और जनकपुरी महोत्सव की तैयारी की जानकारी लेने के लिये जा सकते हैं। इसके पश्चात वे मथुरा के लिए रवाना हो जाएंगे।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular