Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा : दुष्कर्म के बाद गला दबाकर की थी किशोरी की हत्या,...

आगरा : दुष्कर्म के बाद गला दबाकर की थी किशोरी की हत्या, दो गिरफ्तार

आगरा (हि.स.)। सिकंदरा थाना क्षेत्र के गैलाना में बीते शुक्रवार को एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और गला दबाकर हत्या कर दी थी। वहीं, हत्या के बाद शव को तालाब में फेंक दिया था। रविवार को इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपितों को धर दबोचा। इसमें एक आरोपित नाबालिग है। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि बीते दिन गैलाना के बीहड़ में स्थित तालाब में एक किशोरी का शव अर्धनग्न हालत में मिला था। बाद में उसकी शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्ट भेजा गया था। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आयी। वहीं, मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 
एसएसपी ने बताया कि इस घटना का खुलासे के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में चार टीमों को गठन किया गया था। टीम हर पहलुओं पर जांच कर रही थी। इस बीच पता चला कि गांव के रहने वाला राहुल और उसका एक नाबालिग साथी घटना वाले दिन से ही घर से लापता चल रहे हैं। 
एसपी सिटी को सूचना मिली कि दोनों युवक कैलाश मन्दिर के पास खड़े हैं और कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद टीम ने उन्हें मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर बताया कि किशोरी दोपहर 2:00 बजे नित्यक्रिया के लिए घर से निकली थी। यह जानकारी होते ही हम लोग पानी की टंकी के पास छुपकर उसके आने का इंतजार करने लगे। जैसे वह पानी टंकी के पास पहुंची कि हम लोगों ने उसका मुंह दबाकर खींचते हुए तालाब के किनारे ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी ने उनकी इस हरकत को लेकर घर पर बताने के लिए कहा तो उन्होंने उसके दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। शव को तालाब में फेंक कर घर आ गये। इसके बाद आज वह दूसरे जगह भागने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। एसपी ने बताया कि हत्या के साथ ही साथ पास्को एक्ट की धारा बढ़ाते हुए एक आरोपित को जेल भेजकर नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular