Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री समेत 17 पर एफआईआर, 450 अज्ञात...

आगरा : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री समेत 17 पर एफआईआर, 450 अज्ञात नामजद

-कई स्थानीय नेता भी मुकदमें नामजद

आगरा (हि.स.)। आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा में अनुमति से ज्यादा भीड़ इकट्ठा होने पर सोमवार को लोहा मंडी थाने में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया,संजय सिंह और आगरा जिलाध्यक्ष बने सिंह पहलवान सहित कुल 17 नेताओं को नामजद कर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा 450 अज्ञात लोग भी शामिल किए गए हैं।

दरअसल रविवार को ताजनगरी में आम आदमी पार्टी ने तिरंगा संकल्प यात्रा जीआईसी मैदान से शुरू करके एमजी रोड हाेते हुए संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक तक निकाली थी। उस दौरान यात्रा में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी, जिससे जमकर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया।

इसी को देखते हुए सोमवार को थाना लोहा मंडी में पुलिस ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, आगरा जिला अध्यक्ष मनीष सिंह पहलवान सहित 17 नेताओं पर एफआईआर दर्ज हुई है। इसके अलावा 450 अज्ञात लोग नामजद कराये गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular