आगरा (हि.स.)। आगरा के थाना जगदीशपुरा पर आज सुबह एक नाइजीरियन युवक ने हंगामा कर दिया। युवक ने अपने मकान मालिक पर चोरी करने का आरोप लगाया है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने आये युवक ने इस दौरान पुलिसकर्मियों और लोगों से अभद्रता भी की।
मामला थाना जगदीशपुरा अंतर्गत, आवास विकास सेक्टर चार का है। यहां रहने वाले एक नाइजीरियन युवक ने अपने मकान मालिक पर चोरी का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार एक नाइजीरियन युवक आज सुबह आवास विकास सेक्टर चार के बाहर अचानक हंगामा करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उससे बातचीत करने की कोशिश की तो वो अपनी ही भाषा में कुछ बोलने लगा और साथ ही पुलिस और लोगों के साथ अभद्रता करने लगा। कुछ देर बाद युवक को काबू में कर पुलिस थाने लाया गया और अनुवादक की सहायता से जानकारी जुटाई गयी।
युवक द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उसने 1 लाख 44 हजार रुपये एक बिल्डर को किराए के रूप में इकट्ठा दिए थे और अब उसे हटाने के लिए उसके मकान मालिक द्वारा उसका सामान चोरी किया गया है और मारपीट भी की गई है। पुलिस के अनुसार युवक उस वक्त नशे की हालत में था नाइजीरियन युवक काफी समय से किराए पर रह रहा है और अभी तक किराया भी नहीं दिया है। किराया न देने की शिकायत जब मकान मालिक ने पुलिस में की तो इस बात से नराज हो युवक ने हंगामा काटा है।
श्रीकांत
