Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: तेज रफ़्तार अनियंत्रित कार ने मचाई अफरा- तफरी

आगरा: तेज रफ़्तार अनियंत्रित कार ने मचाई अफरा- तफरी

आगरा (हि.स.)। आगरा के एमजी रोड स्थित नालबंद चौराहे पर देर रात एक अनियंत्रित कार डिवाइडर तोड़ पेट्रोल पम्प पर जा घुसी। इस दौरान हादसे में पांच लोग घायल हो गए। किसी को गंभीर रूप से कोई चोट नहीं आयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया।

घटना बुधवार देर रात करीबन 12 बजे की है। जानकारी के अनुसार एमजी रोड पर एक मारुती कार अनियंत्रित हो गयी थी। आगे की ओर बढ़ रही इस अनियंत्रित कार ने सबसे पहले एक स्कूटी को टक्कर मार दी थी। स्कूटी से टक्कर के बाद कार डिवाइडर तोड़ एमजी रोड के नालबंद चौराहे पर स्थित पेट्रोल पम्प पर जा घुसी। इस दौरान पेट्रोल पम्प पर खड़े चार लोगों को इस कार ने अपनी चपेट में ले लिया।

पेट्रोल पम्प पर टकराने से कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिस कारण पेट्रोल पम्प पर टकराई कार के बोनट से धुंआ निकलने लगा था। जिसके बाद पेट्रोल पम्प कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने के उपकरण से धुंए को बुझाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। लेकिन किसी को गंभीर रूप से कोई चोट नहीं आयी है। इस हादसे में कार पेट्रोल पम्प के नोजल से टकराने से पहले ही रुक गयी थी नहीं तो किसी बड़े हादसे के होने की संभावना भी हो सकती थी।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular