Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा जेल में बंद विधायक विजय मिश्रा को कोई पार्टी ना दे...

आगरा जेल में बंद विधायक विजय मिश्रा को कोई पार्टी ना दे टिकट: भावना

लखनऊ(हि.स.)। वाराणसी की निवासी गायिका भावना ने शुक्रवार को आगरा जेल में बंद विधायक विजय मिश्रा के विरुद्ध लखनऊ के प्रेसक्लब में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में विभिन्न राजनीतिक पार्टियां मेरे साथ दुष्कर्म करने वाले विधायक विजय मिश्रा को टिकट ना दे।

प्रेसक्लब में गायिका भावना ने कहा कि वह एक गायिका है। विधायक विजय मिश्रा ने वर्ष 2014 में एक कार्यक्रम के लिए बुलाया और उसके साथ रेप किया। बाद में वर्ष 2015 में विजय मिश्रा ने मुझे प्रयागराज के अल्लापुर में अपने घर बुलाकर रेप किया। बाद में उसी वर्ष वाराणसी में एक होटल में बुलाकर यौन शोषण किया। इस दौरान उन्होंने मेरा वीडियो क्लीप बना लिया और उससे मुझे डराते धमकाते रहे।

कहा कि वर्ष 2016 में वह मुंबई चली गयी और वहां भी विधायक विजय मिश्रा वीडियो कालिंग कर के मुझे प्रताड़ित करते रहे। विधायक विजय मिश्रा ने इसके बाद उसे और उसके भाई के ऊपर एक लड़की से यौन शोषण का आरोप लगवाते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की कोशिश की। मुझे और मेरे परिवार को लगातार धमकी देते रहे।

उन्होंने कहा कि प्रेस के माध्यम से मेरी अपील है कि दुर्दांत अपराधी रेपिस्ट विधायक विजय मिश्रा को कोई राजनीतिक पार्टी अपना प्रत्याशी ना बनाएं। अगर ऐसा होता है तो एक अबला नारी का अपमान और प्रताड़ना ही होगा।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि वह अभी तक प्रेस के सामने इसलिए नहीं आयी कि उसके विरुद्ध विधायक विजय मिश्रा और उसके परिवार एवं राजनीतिक समर्थकों द्वारा पुरजोर तरीके से दबाव बनाने व धमकी दिया जाता रहा।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular