Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा जूते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

आगरा जूते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

आगरा (हि. स.)। मंटोला क्षेत्र के मीरा हुसैनी में गुरुवार आज तड़के जूते की फैक्ट्री में आग लग गई। आग से अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस ने आग पर काबू पाया तब तक फैक्ट्री में रखा लाखों का जूता जलकर राख हो गया था।

मोहम्मद अकबर पुत्र सलीम मोहम्मद की मीरा हुसैनी में जूते की फैक्ट्री है। फैक्ट्री तीसरे माले पर है । उन्होंने बताया रोजाना की भाति फैक्ट्री को रात में बंद किया गया था। आज सुबह लोगों ने फैक्ट्री से धुआं निकलते देखा। कुछ ही देर में फैक्ट्री से आग की लपटें उठने लगी थी। लोगों ने फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए । सूचना पर थाना मंटोला के प्रभारी राजीव कुमार पहुंचे, उन्होंने फायर सर्विस कार्यालय को सूचना देकर गाड़ियों को बुलाया। मौके पर कई गाड़ियां पहुंची, लोगों की मदद से फायर सर्विस के कर्मचारियों ने कई घंटे के बाद आग पर काबू पाया।

फैक्ट्री मालिक मोहम्मद अकबर ने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है। इधर आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया संभवत आग शॉर्ट सर्किट से लगी है मामले की जांच भी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular