Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा : जीआरपी और आरपीएफ ने चार गांजा तस्करों को दबोचा

आगरा : जीआरपी और आरपीएफ ने चार गांजा तस्करों को दबोचा

आगरा। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने सोमवार को कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चार गांजा तस्करों को दबोच लिया| उनसे 28 किलो गांजा बरामद किया है। यह विशाखापट्टनम से दिल्ली के लिए गांजा लेकर जा रहे थे।
 कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि आज आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने चार गांजा तस्करों को पकड़ा है, जो 28 किग्रा गांजा लेकर कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर रेलगाड़ी से उतरे थे| पकड़े गए गांजा तस्करों में चांद बाबू बदायूं, रोहतास पानीपत, मोहम्मद जीशान बरेली व अजय रोहतक के मूल निवासी हैं। वर्तमान में यह चारों दिल्ली के खजूरी में किराए के मकान में रह रहे है। यहीं पर फुटकर में लोगों को बेचने का कार्य करते हैं। पूछताछ में बताया कि वह विशाखापट्टनम से गांजा लेकर दिल्ली जा रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular