Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा : जब से भाजपा की सरकार आयी है, तब से ब्राह्मण...

आगरा : जब से भाजपा की सरकार आयी है, तब से ब्राह्मण और दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं : सतीश चंद्र मिश्रा

-बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाजपा को बताया ब्राह्मण विरोधी

आगरा (हि.स.)। जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है । तब से ब्राह्मण और दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण खुशी दुबे हैं। ब्राह्मण समाज की बेटी खुशी दुबे के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी और उसे भी बिकरू कांड के घटना में संलिप्त दिखाकर एक साल से बेवजह जेल में डाल रखा है। ये बातें बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कही। वे रविवार को आरबीएस कॉलेज में ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जनों की सभा को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगाते हुए बिकरू कांड के कुख्यात विकाश दुबे के एनकाउंटर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिकरू कांड में आपने देखा था कि किस तरह न किसी कानून को देखा, न किसी अदालत की परवाह की, गोली मारकर सीधा फैसला किया। इनका अत्याचार यहीं नहीं रुका इन्होंने बिकरू के आसपास के इलाकों के प्रतिष्ठित ब्राह्मणों को इस मामले में नामजद कर फसाने का कार्य किया और जो ब्राह्मण समाज की बेटी खुशी दुबे के साथ हुआ, वह सब आपके सामने ही है, लेकिन आप ब्राह्मण समाज गया है और आने वाले समय में इसका जवाब बीजेपी को जरूर दे देगा।

बसपा सरकार की याद दिलाते हुए कहां कि 2007 से 2012 तक का समय ब्राह्मणों के लिए सबसे अच्छा था। बहन जी ने सदैव ब्राह्मणों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है, जिसका मैं खुद एक उदाहरण हूं। आप भगवान परशुराम के वंशज हैं। अगर एक हो गए तो इन अत्याचारियों को प्रदेश से उखाड़ फेंकोगे। इसलिए एक होकर बसपा के साथ आ जाइए।

RELATED ARTICLES

Most Popular