Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: चौबीस घंटे के भीतर युवक की हत्या का खुलासा, हत्यारोपित गिरफ्तार

आगरा: चौबीस घंटे के भीतर युवक की हत्या का खुलासा, हत्यारोपित गिरफ्तार

आगरा (हि.स.)। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र स्थित राकेश नगर में दो जनवरी की रात को हुई युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर ही कर दिया है। मुठभेड़ में एक हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि हत्या में शामिल दो हत्यारों की तलाश जारी है। अभियुक्त के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और एक मोटर साइकिल बरामद की है।

एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के विकास नगर में बीती दो जनवरी की रात को धरमवीर उर्फ बाबू वान्टेड की शाम करीबन नौ बजे दुकान से सामान ले जाते वक़्त हत्या कर दी गई थी। इस मामले में धरमवीर के भाई भुपेन्द्र ने कचेरा उर्फ देवी चरन, रंजीत (कचेरा का भांजा) व महेन्द्र के खिलाफ मुकदमा कराया था। इन आरोपियों की तलाश में ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया था।

इसी क्रम में थाना पुलिस टीम को मिली एक सूचना के आधार पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से भागने में सफल रहा। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम खचेरा उर्फ देवीचरन बताया।

हत्या के सम्बन्ध में उसने बताया कि धरमवीर से उनकी पुरानी दुश्मनी चल रही थी और उस दिन मौका पाकर मैंने अपने भांजे रंजीत और पड़ोसी युवक महेन्द्र के साथ मिलकर धरमवीर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे एक तमंचा, एक खोखा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ हैं।

श्रीकांत/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular