Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: चोरी का माल ले जा रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़,...

आगरा: चोरी का माल ले जा रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

आगरा(हि.स.)। आगरा के हरीपर्वत थाना के ट्रांसपोर्ट नगर में देर रात पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर पर गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश के पास से चोरी का माल बरामद हुआ है। बदमाशों को कब्जे में ले आगे की पूछताछ की जा रही है।

आगरा के थाना हरीपर्वत अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में गुरुवार की देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ लिया। जानकारी की अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश ट्रांसपोर्ट नगर से होते हुए चोरी का माल लेकर वाले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की तैयारी कर ली थी। कुछ समय बाद बदमाशों ने पुलिस को देख फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश की पैर पर गोली लग गयी।

पुलिस ने घायल बदमाश की साथी को भी कब्जे में ले लिया है। बदमाशों से पूछताछ पर घायल बदमाश न अपना नाम कबीर उर्फ कपिल और उसके साथी ने अपना नाम नदीम बताया। घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है दोनों से पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है और दोनों से आगे की कार्यवाही की जा रही है।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular