आगरा(हि.स.)। आगरा के लोहामंडी स्थित साइंस उपकरणों के एक गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। अचानक लगी आग को देख लोगों ने उसे बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया।
आगरा के लोहामंडी के तोता का ताल में राजीव पुत्र श्रीचंद की साइंस के उपकरणों का गोदाम है। इस गोदाम में देर रात अचानक से आग की लपटें उठने लगीं। अचानक लगी आग को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। लोगों ने खुद से आग को बुझाने का प्रयास किया। लोगों द्वारा मिली सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों की सहायता से थोड़ी ही देर में आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, आग के समय गोदाम का ताला लगा हुआ था और कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
श्रीकांत
