Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: गृह क्लेश से तंग ऑटो चालक यमुना में कूदा, तलाश जारी

आगरा: गृह क्लेश से तंग ऑटो चालक यमुना में कूदा, तलाश जारी

आगरा (हि.स.)। गृह क्लेश को लेकर रविवार को एक ऑटो चालक ने जवाहर पुल से यमुना में छलांग लगा दी, यमुना में कूदने से पहले उसने ऑटो को सड़क किनारे पुल पर खड़ा कर दिया था।

यमुना में चालक को कूदते हुए देख प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना एत्माद्दौला और छत्ता पुलिस पहुंची और चालक की तलाश शुरू कर दी, मगर उसका पता नहीं चल सका।

रविवार सुबह करीब 7 बजे जवाहर पुल से कुछ लोग निकल रहे थे, उन्होंने देखा एक ऑटो चालक ने ऑटो को किनारे खड़ा कर यमुना में कूद गया। चालक के कूदते ही अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर एत्माद्दौला पुलिस और छत्ता पुलिस पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर उसकी तलाश शुरू कर दी। जानकारी पर ऑटो चालक के परिजन भी आ गए, ऑटो चालक बलकेश्वर निवासी मदन बताया जा रहा है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह मदन की परिवार के लोगों से कहासुनी हो गई थी। जिससे वह गुस्से में ऑटो लेकर घर से निकल आया था। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी ने बताया चालक की तलाश के लिए गोताखोरों को यमुना में तलाश कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular