Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: गहरे नाले में गिरने से हुई युवक की मौत, शिनाख्त जारी

आगरा: गहरे नाले में गिरने से हुई युवक की मौत, शिनाख्त जारी

आगरा (हि.स.)। आगरा के थाना शाहगंज के सराय ख्वाजा क्षेत्र में बीती रात एक युवक की गहरे नाले में गिरने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर युवक के शव को बाहर निकला। शव की शिनाख्त कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, आगरा के थाना शाहगंज के सराय ख्वाजा क्षेत्र में बीती रात कुछ युवक झुण्ड बनाकर खड़े हुए थे। उसी दौरान अचानक से उनमे से एक युवक पास में ही एक गहरे नाले में जा गिरा। युवक के नाले में गिरने के बाद उसके बाकी साथी उसे उसी हालत में छोड़ वहां से भाग गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जिसके पश्चात पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर युवक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, युवक के शव को अपनी गिरफ्त में लेने के बाद शिनाख्त की गयी, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। शिनाख्त के पश्चात परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular