Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा : कोविड सेंटर से भागे 24 कोरोना संक्रमित मरीज, इलाके मे...

आगरा : कोविड सेंटर से भागे 24 कोरोना संक्रमित मरीज, इलाके मे दहशत का माहौल

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में गांव कुरुगवां के कोविड सेंटर से 24 कोविड मरीज भाग गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए गांव पहुंची थी। मरीजों का कहना था कि वे आगरा के अस्पतालों में नहीं जाएंगे। उनका यहीं उपचार करो। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई है। संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। देर रात तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस गांव में डेरा जमाए रही।

गांव कुरुगवां की आबादी करीब पांच हजार है। पंचायत चुनाव के दौरान गांव में बड़ी संख्या में बाहरी लोग आए थे। इसके बाद गांव में खांसी-जुकाम और बुखार फैल गया। 20 अप्रैल से छह मई तक यहां 14 लोगों की मौत हो गई। इसमें दो दिन में सात लोगों की मौत से हाहाकार मच गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव आकर लोगों की जांच कराई। इसमें 17 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनके लिए गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कोविड सेंटर बनाकर सभी को आइसोलेट कर दिया गया।

गांव के ही एमएस डॉ. धनपाल सिंह ने अपने भतीजे भानू कुशवाहा और पांच सदस्यीय युवा वॉलिंटियर टीम के साथ इलाज शुरू कर दिया था। वर्तमान और पूर्व विधायक ने दवाओं से लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर और पीपीई किट भी मुहैया करा दी थीं। उसके कुछ दिन बाद जब टीम दोबारा से गांव में सैंपलिंग के लिए गई तो उसमें से दस लोग फिर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन लोगों का उपचार माध्यमिक स्कूल को कोविड सेंटर बनाकर किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular