Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: कोरियर कंपनी के कर्मचारी से हथियारों के बल पर 200 किलो...

आगरा: कोरियर कंपनी के कर्मचारी से हथियारों के बल पर 200 किलो चांदी की लूट

आगरा (हि.स.)। सदर थाना इलाके में बुधवार को सरेराह कार सवार चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर कोरियर कंपनी की गाड़ी को रुकवाकर उसमें रखे 200 किलो चांदी व एक लाख रुपये कैश लूट कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कोरियर कंपनी कर्मचारी से पूछताछ कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह घटना सुबह करीबन साढ़े ग्यारह बजे की है, जब कोरियर कंपनी का कर्मचारी आकाश परमार कार से 200 किलो चांदी को लेकर आगरा से राजस्थान की ओर जा रहा था। जब वह सदर थाना क्षेत्र के रोहता इलाके पर पहुंचा तो सफेद रंग की होंडा अमेज कार से आये चार बदमाशों ने हथियार के बल पर उसको रोक लिया। इसके बाद कार की डिग्गी में रखी 200 किलों चांदी को लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना पर एडीजी राजीव कृष्ण और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कोरियर कंपनी के कर्मचारी से घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस ने कार सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों की पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार बदमाश चांदी के अलावा एक लाख रुपए कैश भी लूट कर ले गए हैं।

श्रीकांत/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular