Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: कोयले से भरी मालगाड़ी की बोगी में लगी आग

आगरा: कोयले से भरी मालगाड़ी की बोगी में लगी आग

आगरा (हि.स.)। आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन पर कोयले से भरी मालगाड़ी की एक बोगी में आग लगने से अफरा- तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पाया। इस दौरान दूसरी जगह से स्टेशन की ओर आ रही अन्य रेलगाड़ियों को आउटर पर रोका गया।

जानकारी के अनुसार घटना तड़के करीबन तीन बजे की है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर झांसी से दिल्ली को जा रही कोयले से भरी एक मालगाड़ी खड़ी हुई थी। मालगाड़ी की सबसे आगे वाली बोगी में अचानक से धुंआं उठने लगा और देखते ही देखते बोगी में आग लग गयी।

आरपीएफ की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद सभी यात्रियों को उनकी सुरक्षा के मद्देनज़र बाहर भेजा गया। आग लगने के मामले में दमकल विभाग के एफएसएसओ द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार ट्रेन चलने पर कोयला आपस मे टकराता है, उसी घर्षण के कारण चिंगारी उठने से आग लगी थी।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular