Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: कैश कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी का नहीं मिला कोई सुराग

आगरा: कैश कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी का नहीं मिला कोई सुराग

आगरा (हि.स.)। आगरा रकाबगंज क्षेत्र की कॅश कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस जगह- जगह लगे सीसीटीवी कैमरा की छानबीन कर पैसे लेकर फरार हुए कर्मचारी की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही कर्मचारी को पकड़े जाने की सम्भावना लगातार बनी हुई है।

आगरा के रकाबगंज क्षेत्र स्थित कॅश कलेक्शन कंपनी ब्रिक्स इंडिया के फरार कर्मचारी का अभी तक कोई गहन सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस अभी भी इस मामले में पैसे लेकर फरार हुए कर्मचारी से दूर ही नज़र आ रही है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि विवेक द्वारा पैसों को अलग- अलग स्थानों पर रखा गया है। इस मामले में कर्मचारी विवेक के गोबर चौकी क्षेत्र स्थित एक रिश्तेदार के पास भी कुछ रकम होने की बात सामने आयी है। पुलिस लगातार जगह- जगह लगे सीसीटीवी कैमरा की छानबीन कर पैसे लेकर फरार हुए कर्मचारी की तलाश में जुटी हुई है।

रकाबगंज क्षेत्र स्थित कॅश कलेक्शन कंपनी ब्रिक्स इंडिया में विवेक चार वर्षों से कार्यरत था। विवेक द्वारा कॅश को बैंक में जमा किये जाने का काम किया जाता था। मंगलवार को भी विवेक 1.37 करोड़ रुपए लेकर बैंक की ओर निकला था। सीसीटीवी से मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद विवेक पैसों को बोरे में भरकर बाइक के माध्यम से फरार हो गया। इस मामले में फरार कर्मचारी की बाइक आगरा फोर्ट स्टेशन से बरामद हुई है।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular