लखनऊ(हि.स.)। आगरा के एक पत्रकार की कथित शारीरिक प्रताड़ना को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा की निंदनीय साजिश बताया है। उन्होंने कहा है कि यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को थोथे स्तंभ में बदलने की साजिश है।
अखिलेश यादव ने शनिवार को दोपहर बाद एक वीडियो के साथ ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि आगरा के पत्रकार गौरव अग्रवाल की सच्ची पत्रकारिता व जनहित में उठाई आवाज़ को भाजपा सरकार ने शारीरिक प्रताड़ना से दबाना चाहा है। देशभर के पत्रकार इस उत्पीड़न के ख़िलाफ़ साथ आएं। तत्काल न्यायिक जाँच हो। ये लोकतंत्र के ‘चौथे स्तंभ’ को ‘थोथे स्तंभ’ में बदलने की घोर निंदनीय साज़िश है।
उपेन्द्र
