आगरा(हि.स.)। आगरा के दीवानी एवं तहसील परिसरों में शनिवार के दिन लोक अदालत का आयोजन कर लोगों की हर प्रकार की समस्याओं का निस्तारण किया। लोगों द्वारा वहां उनकी हर प्रकार की समस्याओं सम्बंधित अधिकारियों के समक्ष रखा गया और तीव्र गति से निस्तारण को होते हुए देखा गया। लोगों के चेहरों पर कार्य पूर्ति के बाद एक अलग ही संतुष्टि देखी गई।
जनपद आगरा के दीवानी एवं तहसील परिसरों में प्रशासन के द्वारा दिन शनिवार को लोगों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के निस्तारण के लिए लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में अदालती मामलों के अलावा बैंक, बीएसएनएल, बीमा कंपनियों व टोरंट के पंडाल लगाए गए जहां हर एक पंडाल पर अपनी समस्याओं को लेकर लोगों का हुजूम उमड़ा और तीव्र गति से समस्याओं का निस्तारण किया गया।
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विवेक संगल द्वारा इस राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इस लोक अदालत में टोरेंट का पंडाल करीब एक साल बाद लगा है और तो और इस लोक अदालत में कुछ लोग लोन माफी के लिए भी बैंक अधिकारियों से गुहार लगा रहे थे।
श्रीकांत
