Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेश आगरा के खेरागढ़ में घर की छत गिरी, मासूम और किशोर की...

 आगरा के खेरागढ़ में घर की छत गिरी, मासूम और किशोर की मौत, महिला घायल

आगरा(हि.स.)। आगरा जिले के खेरागढ़ कस्बे में देररात घर की छत गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घायल एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा नगला उदैया मार्ग पर हुआ। यहां सुभाष अग्रवाल के मकान की पक्की छत रात 2:30 बजे अचानक गिर गई। हादसे में सुरभि अग्रवाल पत्नी विष्णु अग्रवाल, पांच वर्षीय पुत्र आरुष और ब्रजेश का सत्रह वर्षीय पुत्र पुनीत मलबे में दब गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरुष और पुनीत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुरभि की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में परिवार के अन्य तीन सदस्य बाल-बाल बच गए।

श्रीकांत/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular