– घटना की जानकारी पर एसएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचे
आगरा(हिस)। थाना सिकंदरा में शुक्रवार को एक कमरे में पति-पत्नी और पांच साल की बच्ची का शव मिला। जबकि एक बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। सूचना पाकर मौके पर एसएसपी, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से जांच के दौरान पुलिस को चार पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
मूलरुप से एटा के रहने वाला योगेश मिश्रा (35) अपनी पत्नी प्रतीक्षा दो बेटी आध्या और काव्या के साथ सिकंदरा के पश्चिम पूरी स्थित बंशी बिहार में रहते थे। वह इनवर्टर का कारोबार करता था। शुक्रवार को जब योगेश के घर से कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों किसी अनहोनी होने का शक हुआ। इस पर कई पड़ोसी जब घर पर जाकर देखा तो कारोबारी योगेश का शव फंदे पर लटका मिला तो वहीं पत्नी प्रतीक्षा व पांच साल की बेटी काव्या का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। दूसरी बेटी आध्या बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी।
पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। मौके से पुलिस को चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस मामले को सामूहिक हत्या बता रही है। वहीं घटना को देख पूरे इलाके पर सनसनी फैल हुई है।
