आगरा (हि.स.)। थाना शमशाबाद क्षेत्र से पुलिस ने एक शराब तस्कर को पकड़ा है। जिससे 105 लीटर कच्ची शराब, यूरिय, बूरा व अन्य शराब बनाने के उपकरण मिले है।
एसपी ग्रामीण पूर्वी के. वेंकट अशोक ने बताया कि थाना क्षेत्र से जंगलों में अवैध तरीके से शराब बनाकर, उस की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गश्त के दौरान पकड़ा है। जिसका नाम संजय पुत्र किशन सिंह है, गांव मझारा थाना शमशाबाद का रहने वाला है। यह जंगलों में अवैध तरीके से शराब बनाकर लोगों को बेचा करता था।
इसके पास से 105 लीटर कच्ची शराब, दो किलो यूरिया व शराब बनाने में प्रयोग किए जाने वाले गैस सिलेंडर और चूल्हे भी बरामद किए हैं। उसके खिलाफ विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की जा रही है
