आगरा(हि.स.)। ताजगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एसटीएफ-औषधि विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। किराये पर लिए गए दो कमरों से करोड़ों की सैम्पल दवाएं मिली हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ताजगंज थाना क्षेत्र के बाग खेलनी मोहल्ले में गुरुवार को एसटीएफ और औषधि विभाग की टीम को सैम्पल की करोड़ों की दवाएं मिली। दीपक नाम के व्यक्ति ने वासुदेव कुशवाहा नाम के व्यक्ति से इस मोहल्ले में दो कमरे किराये पर लिये थे। दीपक ने इन कमरों को गोदाम बना रखा था और वह रोजाना बाइक और लोडर टेंपो की मदद से यहां दवाओं को रखता था।
ऐसा ही दूसरा गोदाम शमशाबाद रोड स्थित राधे कृष्ण धाम कॉलोनी में होने की सूचना मिली। गोदाम मालिक का नाम मोनू अग्रवाल है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। अभी तक हुई पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अलग-अलग जगहों से सैम्पल की दवाओं को खरीद कर इन गोदामों में रखता था।
श्रीकांत
