Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: एनएचएआई ने हाईवे पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

आगरा: एनएचएआई ने हाईवे पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

आगरा (हि.स.)। आगरा में नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) ने आज हाईवे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सिकंदरा से लेकर वाटर वर्क्स चौराहे तक अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों को आगे से अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी भी दी।

जनपद आगरा में आज बुधवार सुबह नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) ने सिकंदरा कैलाश मोड़ से लेकर वाटर वर्क्स चौराहे तक हाईवे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों ने बुलडोजर की सहायता से हाईवे पर दुकानदारों द्वारा किये गए अतिक्रमण को ढहाया गया। अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वाले लोगों से आगे से अतिक्रमण न करने की बात कही और अतिक्रमण किये जाने की स्थिति में कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular