Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा आये महंत आचार्य परमहंस को वापस भेजा गया अयोध्या

आगरा आये महंत आचार्य परमहंस को वापस भेजा गया अयोध्या

आगरा (हि.स.)। आगरा आये तपसी छावनी के महंत आचार्य परमहंस को आज पुलिस अभिरक्षा में वापस अयोध्या भेज दिया गया है। ताजमहल में भगवा पहनकर शिव पूजा की बात कहने वाले संत परमहंस आचार्य को हाउस अरेस्ट कर दिया गया था।

कुछ दिन पूर्व भगवा पहन ताजमहल में प्रवेश न दिए जाने का आरोप लगाने वाले संत परमहंस आचार्य बीते मंगलवार फिर से आगरा आये थे। उन्होंने यहाँ आकर ताजमहल में भगवा पहन शिव पूजा, भूमि पूजन और शुद्धिकरण की बात कही थी। इस बात की जानकारी मिलने और ईद के मौके पर किसी बड़े विवाद से बचने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया था। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें कीठम गेस्ट हाउस में नजरबंद कर दिया गया था। जिसके बाद बुधवार को एसएसपी सुधीर कुमार द्वारा बातचीत के पश्चात संत परमहंस आचार्य को पुलिस अभिरक्षा में वापस अयोध्या भेज दिया गया है।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular