Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगराः मां-बेटी की हत्या, भाभी गंभीर रूप से घायल

आगराः मां-बेटी की हत्या, भाभी गंभीर रूप से घायल

आगरा (हि.स.)। थाना बाह क्षेत्र के कस्बा जरार में सोमवार सुबह मां (50) और बेटी (19) की हत्या से हड़कंप मच गया। परिवार की एक अन्य महिला रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। आईजी सहित पुलिस के उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
जानकारी के अनुसार कस्बा जरार में आज तड़के एक युवक में घर में घुसा। उसने धारदार हथियार से पहले 50 वर्षीय महिला की हत्या की और उसके बाद उसकी 19 वर्षीय बेटी को मौत के घाट उतारा। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी भाभी भी पहुंच गई। उसे भी आरोपी युवक ने घायल कर दिया। लोगों के जागने की वजह से आरोपी भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
घटनास्थल पर पहुंचे आईजी सतीश गणेश ने बताया कि कस्बा जरार में दो महिलाओं की हत्या और एक गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक की पहचान लगभग पुलिस ने कर ली है। जल्द आरोपी युवक को गिरफ्तार कर, पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular