Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गई आदमखोर बाघिन

आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गई आदमखोर बाघिन

लखीमपुर खीरी (हि.स.)। ग्रामीणों के लिए आतंक का पर्याय बनी आदमखोर बाघिन को आखिरकार वन विभाग ने पकड़ लिया। वन विभाग के लगाए गए पिंजरे में बाघिन कैद हो गई। मंगलवार कि सुबह ग्रामीणों ने बाघिन के कैद होने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी, जिसके बाद उसे कर्तनिया शिफ्ट किए जाने की तैयारियां शुरू हो गई।

वनरेंजर विमलेश ने बताया कि वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में मंगलवार को आदमखोर बाघिन कैद हो गई है। मझरा पूरब स्टेशन खैरटिया के पास लगे पिंजरे में बाघिन कैद हुई है, इसमें एक बकरा बांधा गया था, जिसे देखकर बाघिन जब उसे खाने के लिए दौड़ी तो वह पिंजरे में कैद हो गई।

उन्होंने बताया कि बाघिन आदमखोर हो चुकी है, उसने इसी गांव एक महंत को अपना निवाला बनाया था। इसके बाद से इसी गांव के आसपास बाघिन की चहलकदमी बनी हुई थी। बाघिन इसी क्षेत्र में करीब चार लोगों को अपना निवाला बना चुकी है। वहीं कई जानवरों को भी शिकार कर चुकी है। बाघिन को कर्तनिया घाट में शिफ्ट किया जा रहा है। बाघिन के कैद होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

देवनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular