Wednesday, February 11, 2026
Homeखेलआकाश चोपड़ा का प्रशंसकों के लिए नया पोल, पूछा-क्या चौथे नंबर पर...

आकाश चोपड़ा का प्रशंसकों के लिए नया पोल, पूछा-क्या चौथे नंबर पर रहते हुए लीग चरण का समापन करेगी केकेआर की टीम

नई दिल्ली(हि.स.)। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे चरण में शानदार फॉर्म में है और अपने पिछले पांच मैचों में तीन जीत दर्ज कर अंकतालिका में चौथे नंबर पर है। हालांकि दूसरा चरण शुरू होने से पहले केकेआर की टीम सातवें सातवें स्थान पर थी।

केकेआर के प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने प्रशंसकों के लिए सोशल साइट्स “कू” पर एक नया पोल शुरू किया है, जिसमें उन्होंने पूछा है कि क्या केकेआर की टीम लीग चरण का समापन चौथे स्थान पर रहते हुए करेगी। उन्होंने सटीक जवाब देने वालों को एक आकर्षक इनाम भी देने की बात कही है।

केकेआर की टीम आईपीएल 2021 के अपने 11वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular